Hello World

Showing posts with label West. Show all posts
Showing posts with label West. Show all posts

Monday, June 24, 2013

अरविंद केजरीवाल ने गडकरी से पूछे चार सवाल

मुंबई / नई दिल्ली: अब सिंचाई घोटाला धीमे-धीमे महाराष्ट्र सरकार पर संकट के बादल की तरह छा गया है.



महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी तो अभी तक इससे परेशान थीं ही, लेकिन अब ये घोटाला बीजेपी के भी जी का जंजाल बन गया है.







इंडिया अगेंस्ट करप्शन की अंजलि दमानिया ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर घोटाला दबाने में भूमिका हेने का आरोप लगाया. अब अरविंद केजरीवाल ने भी खुल कर बोल दिया है गडकरी पर हमला.







अरविंद ने कहा है कि," अंजलि दमानिया ने ये आरोप लगाया है कि वो नितिन गडकरी जी से मिली थीं और नितिन गडकरी जी ने सिंचाई घोटाले को ये कह कर मना कर दिया कि उनके शरद पवार जी के साथ अच्छे बिजनेस सम्बन्ध हैं और वो एक दूसरे के लिए काम करते रहते हैं. ये देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है. क्योंकि आज विपक्ष में कोई भी नहीं है. देश के सबसे बढ़े विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष अगर सत्ता पक्ष लोगों से मिलकर बिज़नेस करेंगे तो फिर पक्ष और विपक्ष में कोई अंतर नहीं रह जाता. और इस देश के लोग किसके पास जाएँ तो हम नितिन गडकरी जी से सीधे सीधे चार सवाल पूछना चाहते हैं."



अरविंद के चार सवाल:









1. क्या आपने (नितिन गडकरी) सिंचाई घोटाले के मामले में आज तक एनसीपी, शरद पवार, अजित पवार की भूमिका को लेकर कभी भी प्रश्न उठाये? क्या आपने सिंचाई घोटाले का विरोध किया? अगर नहीं तो क्यों?



2. शरद पवार या उनसे सम्बंधित कंपनियों के साथ आपके क्या-क्या बिज़नस इंट्रस्ट है? ये बताया जाए, ये देश जानना चाहता है?



3. नितिन गडकरी जी ने कहा है कि चार काम शरद पवार जी उनके लिए करते हैं और चार काम वो शरद पवार जी के लिए करते हैं. देश ये जानना चाहता है कि वो कौन कौन से काम हैं जो शरद पवार जी ने नितिन गडकरी के लिए किए और नितिन गडकरी ने शरद पवार जी के लिए किए?




4. नितिन गडकरी जी के बिज़नस को लेकर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं. तो नितिन गडकरी अपने सारे डारेक्ट और इनडारेक्ट बिज़नेस इन्ट्रस्ट का खुलासा देश के सामने करें.

बाल ठाकरे : ममता को समझाने में असफल मनमोहन देश को क्या समझायेंगे

मुंबई : शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री जो इस मुद्दे पर ममता बनर्जी जैसे पूर्व सहयोगी को समझाने में ‘नाकाम’ रहा, वह देश की जनता को कैसे समझा सकता है.






उन्होंने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि 21 सितंबर को प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन ‘बेहद हास्यास्पद’ रहा और लिखा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ‘ बहुत बेशर्मी से’ खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी और डीजल दामों में वृद्धि का बचाव किया.

Wednesday, June 12, 2013

गोवा में गृहणियों को एक हजार रुपये महंगाई भत्ता

पणजी. बढ़ती महंगाई से परेशान गृहणियों को कुछ हद तक सान्त्वना देने का कार्य सभी गैर-कांग्रेसी सरकारें कर रही हैं.
भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राहत भरा कदम उठाते हुए ऐसी गृहणियों को प्रति माह एक हजार रुपये भत्ता देने की घोषणा की है, जिनके घरों की सालाना आय तीन लाख रुपये से कम है.





 मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि सोमवार से शुरू की गई इस योजना के तहत गृहणियों के एकल या संयुक्त खाते में सीधे धन जमा किया जाएगा.



 अपने चुनावी घोषणापत्र में सरकार ने इसका वादा किया था और उसी को पूरा किया जा रहा है. चालू वित्त वर्ष में इस योजना के लिए पहले ही डेढ़ सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है.

मुख्यमन्त्री ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए राज्य भर से करीब डेढ़ लाख आवेदन आएंगे.

सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह निर्दोष: भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2005 के सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह को राज्य में प्रवेश की इजाजत मिलने पर खुशी जतायी है.





भाजपा ने कहा कि शाह निर्दोष हैं. इस निर्णय से गुजरात की बीजेपी इकाई अत्यंत प्रसन्न है.



भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर कहते हैं, 'मैं खुश हूं कि उन्हें गुजरात में प्रवेश की इजाजत मिल गई और वह राज्य विधानसभा चुनावों के अभियान में हिस्सा लेंगे.



हमें हमारे नेता में पूरा विश्वास है कि वह दोषी नहीं हैं.



यह  भाजपा के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि गुजरात चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं.

जादूगर हैं नरेंद्र मोदी : सलमान खुर्शीद

उ.प्र.  : गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से कांग्रेस अब हमलावर मूड में आ गयी है और एक के बाद एक गुजरात के मुख्यमन्त्री पर प्रहार कर रही है.


सोनिया के अनर्गल प्रलाप के बाद अब सलमान खुर्शीद की बारी है.






गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जादूगर बताते हुए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने इलाहाबाद में पत्रकारों से कहा कि नरेंद्र मोदी एक जादूगर हैं. लोगों को समझना चाहिए कि जादू केवल देखने में अच्छा लगता है. कोई जादूगर है तो मेरा तो लोगों से यही निवेदन है कि जादू को जादू समझो और सच्चाई को सच्चाई.


इस  प्रकार सांकेतिक रूप से नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के विकास की बात को महज एक छलावा बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि अगर अभी तक जादू से आंखों में चकाचौंध थी तो लोग अब आंखें खोलकर सच्चाई को स्वीकार करें. जादू केवल देखने में ही अच्छा लगता है.


उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी जादू बच्चों के लिए अच्छा होता है, पर जिसको घर चलाना होता है वो सच्चाई को साथ लेकर चलें तो उनके अच्छा होगा.


उल्लेखनीय है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव नवम्बर में होगा. निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम अजित पवार ने त्याग-पत्र दिया

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार राज्य में पहले सिंचाई मंत्री भी थे. कुछ देर बाद उनके समर्थन में पार्टी के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को सौंप दिया.







सम्भावना है कि बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद इस पूरे मसले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. वहीं इस खबर के बाद नाराज तमाम एनसीपी विधायकों ने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार को बाहर से समर्थन देना चाहिए. कहा जा रहा था कि अजित पवार ने तमाम ठेके बिना टेंडर निकाले ही अपने करीबियों को दे दिए थे. उन्होंने 1999 से 2009 के बीच एक दशक तक जल संसाधन मंत्री रहते हुए 2009 में विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) की संचालक परिषद की मंजूरी के बिना 20 हजार करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं को मंजूर किया था लेकिन अजीत ने आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है.



अजीत ने आनन फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है. वह इसे मंजूर करने के लिए राज्यपाल को भेजेंगे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि राक्रांपा की प्रगति से सहयोगी कांग्रेस जलती है.





आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने आत्महत्या की

मुंबई.  मशहूर गायिका आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने सोमवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.






वर्षा भोंसले पेशे से पत्रकार थी. साथ ही वह एक मशहूर पब्लिशिंग हाउस के लिए बतौर फ्रीलांसर काम करती थी. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


वर्षा भोंसले पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है. बताया जा रहा है कि वर्षा अपने तलाक को लेकर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी. कुछ मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वर्षा ने नींद की गोलियां खा ली.



हालत गंभीर होने पर उसे जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड दिया. 55 साल की वर्षा अकेली रह रही थी.